रहा करते हैं मय-ख़ानों में हम पीर-ए-मुग़ाँ हो कर

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

रहा करते हैं मय-ख़ानों में हम पीर-ए-मुग़ाँ हो कर

तबीअत ज़िंदा-दिल रखती है पीरी में जवाँ हो कर

छुपे थे क़ब्र में गर्दिश-ज़दा क्या शादमाँ हो कर

यहाँ भी साथ है दौरान-ए-सरका आसमाँ हो कर

हुआ है शोहरा दाग़ों का निसार-ए-गुल-रुख़ाँ हो कर

उड़ी बू-ए-वफ़ा मेरी नसीम-ए-बोस्ताँ हो कर

झुकेगी रफ़्ता रफ़्ता शाख़-ए-नख़्ल-ए-क़द कमाँ हो कर

खिंचेगा तूल फ़ुर्क़त का ज़ह-ए-तीर-ए-फ़ुग़ाँ हो कर

मुशाबह कर दिया क्यूँ ज़ोफ़ ने उन की नज़ाकत से

मुझे ख़ुद अपने ऊपर रश्क आया ना-तवाँ हो कर

गई रौनक़ भी चेहरे की हवास-ओ-अक़्ल जाते हैं

उड़ा सब रंग-ए-रुख़ वहशत में गर्द-ए-कारवाँ हो कर

ज़मीं पर सोज़िश-ए-ग़म से गिरेगा आसमाँ जल कर

शरार-ए-दिल चला सर हल्क़ा-ए-दौर-ए-फ़ुग़ाँ हो कर

तसद्दुक़ उन पे होता हूँ जो शो'ले दिल से उठते हैं

बसर करता हूँ मैं परवाना-ए-शम-ए-फ़ुग़ाँ हो कर

फ़ना हो कर कहीं मिटती है यारब शोरिश-ए-वहशत

फ़ुग़ाँ करता हूँ मैं ज़ंजीर-ए-बाब-ए-ला-मकाँ हो कर

ख़ुदा समझे हमारी आह-ए-सोज़ाँ से जुदाई में

कि सारी दिल की ताक़त उड़ गई मुँह से धुआँ हो कर

दिल-ए-नालाँ ने हम-सायों को भी दुश्मन किया अपना

रहा करते हैं हम बत्तीस दाँतों में ज़बाँ हो कर

हमेशा से 'नज़र' हम महव-ए-याद-ए-रू-ए-रौशन हैं

चमक इस दर्द की रस्सी से हम दिल में नूर-ए-जाँ हो कर

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like