पस-ए-तौबा हदीस-ए-मुतरिब-ओ-पैमाना कहते हैं

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवीमुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

1 min read · 12.4K reads

पस-ए-तौबा हदीस-ए-मुतरिब-ओ-पैमाना कहते हैं

ये इक भूला हुआ पर आज हम अफ़्साना कहते हैं

कोई ख़ून-ए-तमन्ना हो झलक आता है आँखों में

इसी को इत्तिहाद-ए-बादा-ओ-पैमाना कहते हैं

तबाही दिल की देखी है जो हम ने अपनी आँखों से

हो अब कैसी ही बस्ती हम उसे वीराना कहते हैं

फ़ना होने में सोज़-ए-शम'अ की मिन्नत-कशी कैसी

जले जो आग में अपनी उसे परवाना कहते हैं

जफ़ा पर सब्र सीखा है वफ़ा पर जान जाती है

यही है और किस को तोहमत-ए-मर्दाना कहते हैं

तुम्हारी ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ में रहा क्यूँ-कर दिल-ए-वहशी

तुड़ा ले जाए जो ज़ंजीर उसे दीवाना कहते हैं

मआज़-अल्लाह तेरा हुस्न तेरी बज़्म-ए-इशरत में

ये वो महफ़िल है जिस में शम्अ को परवाना कहते हैं

यहाँ तो जान तक दे दी 'नज़र' पादाश-ए-उल्फ़त में

मगर बेदाद-गर बाक़ी अभी जुर्माना कहते हैं

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी
About the poet

मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

उपनाम : 'नज़र' मूल नाम : मुंशी नौबत राय जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Apr 1923 नज़र, मुन्शी नौबत राय (1866-1923)लखनऊ के एक संभ्रांत कायस्थ घराने में आँखें खोलीं। कम-उ’म्री में ही शे’र कहने लगे और मशहूर हुए। 1897 में ‘ख़दंग-ए-नज़र’ नाम की पत्रिका जारी की और…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from मुंशी नौबत राय नज़र लखनवी

  1. मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत का

    मुजस्सम दाग़-ए-हसरत हूँ सरापा नक़्श-ए-इबरत कामुझे देखो कि होता है यही अंजाम उल्फ़त का

    12.4K reads
  2. तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होता

    तिरे वादे का हर इक को अगर ए'तिबार होतातो जहाँ में कुछ न होता फ़क़त इंतिज़ार होता

    12.4K reads
  3. उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टा

    उस ने मय पी के सर-ए-बज़्म जो साग़र उल्टावरक़-ए-अंजुमन-ए-दहर सरासर उल्टा

    12.4K reads
  4. कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थी

    कारोबार-ए-इश्क़ की कसरत कभी ऐसी न थीदिल न था तो तंगी-ए-फ़ुर्सत कभी ऐसी न थी

    12.4K reads
  5. ज़ब्त से दिल नज़ार रहता है

    ज़ब्त से दिल नज़ार रहता हैअंदरूनी बुख़ार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल