क्या मेरा बस है ज़ब्त जो सोज़-ए-जिगर न हो

मुंशी बनवारी लाल शोलामुंशी बनवारी लाल शोला

1 min read · 12.4K reads

क्या मेरा बस है ज़ब्त जो सोज़-ए-जिगर न हो

ओ सर्द-मेहर आग मिरी बात पर न हो

सौदा न हो जुनूँ न हो ख़ंजर का डर न हो

कितना सुबुक हो जिस्म जो गर्दन पे सर न हो

चलिए वो राह जिस में ग़म-ए-राहबर न हो

दुनिया से यूँ उठो कि किसी को ख़बर न हो

कहते हो मुझ को रात के वा'दे पे जाने दे

ये उस से कहिए जिस को तुम्हारी ख़बर न हो

तुम को छुपाऊँ आँख के पर्दों में रात दिन

गर अश्क-ए-रख़्ना-साज़ मिरा पर्दा-दर न हो

मुंशी बनवारी लाल शोला
About the poet

मुंशी बनवारी लाल शोला

उपनाम : 'शोला' मूल नाम : मुंशी बनवारी लाल जन्म : हिसार, हरयाना निधन : अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 27 Poems / Stories

More from मुंशी बनवारी लाल शोला

  1. दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक है

    दैर-ओ-हरम में जल्वा-ए-जानाना एक हैपर्दा उठे तो का'बा-ओ-बुत-ख़ाना एक है

    12.4K reads
  2. है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपना

    है इश्क़ में अबरू के जो काहीदा तन अपनासाया तिरी तलवार का होगा कफ़न अपना

    12.4K reads
  3. क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ में

    क्या लिए जाते हो चुपके से छुपा कर हाथ मेंदिल नहीं है गर तो क्या है बंदा-पर्वर हाथ में

    12.4K reads
  4. शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझे

    शुक्र को शिकवा-ए-जफ़ा समझेक्या कहा मैं ने आप क्या समझे

    12.4K reads
  5. सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी में

    सूरत-ए-ग़ुंचा नहीं रखते हैं ज़र मुट्ठी मेंकोई ले लो लिए फिरते हैं जिगर मुट्ठी में

    12.4K reads