ज़ख़्मी न भूल जाएँ मज़े दिल की टीस के

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

ज़ख़्मी न भूल जाएँ मज़े दिल की टीस के

लिल्लाह छिड़के जाओ नमक पीस पीस के

ग़ुस्सा है ज़हर हक़ में दिल-ए-बे-अनीस के

अल्मास पीसते हो अबस दाँत पीस के

मैली निगाह होती है आईना देख कर

नज़्ज़ारे मुद्दतों से हैं रू-ए-नफ़ीस के

ख़ल्वत में ही तसव्वुर-ए-जानाँ नदीम है

तालिब जलीस के हैं न ख़्वाहाँ अनीस के

मअनी न पाए जौहर-ए-शमशीर-ए-यार के

टुकड़े जिगर के हो गए टुकड़े कसीस के

फीका ही ज़ाइक़ा दहन-ए-ज़ख़्म का रहा

क्या बद-मज़ा हुआ मैं नमक पीस पीस के

पीर-ए-फ़लक किसी को न देगा ज़र-ए-नुजूम

यानी दिरम हैं ये कफ़-ए-दस्त-ए-ख़सीस के

कट कट गया मैं देख के मज़मून-ए-क़त्ल को

ऐ बुत क़लम हों हाथ तिरे ख़ुश-नवेस के

दस बीस हर महीने में अबरू नज़र पड़े

इस साल सारे चाँद हुए तीस तीस के

हर्फ़ आ गया शिकस्तगि-ए-दिल के लिखने में

टूटे क़लम हज़ारों शिकस्ता-नवेस के

लिखते हैं छुप के कातिब-ए-आमाल सब का हाल

आमाल-नामा परचा हैं ख़ुफ़या-नवेस के

मक्तूब में इबारत-ए-रंगीं लिखो 'मुनीर'

फ़िक़रे नहीं पसंद दक़ीक़-ओ-सलीस के

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like