सब्ज़ा तुम्हारे रुख़ के लिए तंग हो गया

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

सब्ज़ा तुम्हारे रुख़ के लिए तंग हो गया

तूती का अक्स आइने में ज़ंग हो गया

पस्त-ओ-बुलंद दहर में खाता हूँ ठोकरें

ऐसा समंद-ए-उम्र-ए-रवाँ लंग हो गया

बिस्मिल को भी तड़पने की मिलती नहीं जगह

क्या अरसा-ए-हयात-ए-जहाँ तंग हो गया

हम-ज़ाद से भी ये तन-ए-लाग़र हुआ सुबुक

तोला तो अपने साए का पासंग हो गया

जोश-ए-जुनूँ ने जिस्म के पुर्ज़े उड़ा दिए

रख़्त-ए-बरहनगी भी मुझे तंग हो गया

उस बुत से जिस्म-ए-ज़ार जो लिपटा शब-ए-विसाल

आलम को एहतिमाल-ए-रग-ए-संग हो गया

मज़मून-ए-आह-ए-गर्म ने जल्वा दिखा दिया

उड़ कर हवा में नामा मिरा चंग हो गया

नाले किए तसव्वुर-ए-गेसू में रात भर

दिल हम-सफ़ीर-ए-मुर्ग़-ए-शब-आहंग हो गया

सर कट के गिर पड़ा उसी क़ातिल के पाँव पर

जल्लाद से मिलाप दम-ए-जंग हो गया

उड़ उड़ के मेरे चेहरे पर ऐ शोख़ रह गया

मुर्ग़-ए-शिकस्ता-बाल मिरा रंग हो गया

करता रहा लुग़ात की तहक़ीक़ उम्र भर

आमाल-नामा नुस्ख़ा-ए-फ़रहंग हो गया

मुँह तक भी ज़ोफ़ से नहीं आ सकती दिल की बात

दरवाज़ा घर से सैकड़ों फ़रसंग हो गया

महरूम हूँ मैं ख़िदमत-ए-उस्ताद से 'मुनीर'

कलकत्ता मुझ को गोर से भी तंग हो गया

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like