राह में सूरत-ए-नक़्श-ए-कफ़-ए-पा रहता हूँ

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

राह में सूरत-ए-नक़्श-ए-कफ़-ए-पा रहता हूँ

हर घड़ी बनने बिगड़ने को पड़ा रहता हूँ

उम्र-ए-रफ़्ता न कभी आए मनाने के लिए

मुद्दतें गुज़रीं कि जीने से ख़फ़ा रहता हूँ

सिफ़त-ए-कीना मिरा घर है फ़लक के दिल में

गिरह-ए-दुश्मन-ए-ख़ातिर में बंधा रहता हूँ

फ़ित्ना-ए-हश्र ये कहता है मुझे पूछे कौन

दामन-ए-यार के गोशा में पड़ा रहता हूँ

क़ैद हूँ पर सितम-ए-ग़फ़लत-ए-जौहर से 'मुनीर'

ग़ुस्सा बन कर दिल-ए-ज़िंदाँ में भरा रहता हूँ

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like