क़ैदी हूँ सर-ए-ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर से पहले

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

क़ैदी हूँ सर-ए-ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर से पहले

पाबंद हूँ पैदाइश-ए-ज़ंजीर से पहले

सर-गश्ता हूँ दौर-ए-फ़लक-ए-पीर से पहले

गर्दिश में हूँ मैं गर्दिश-ए-तक़दीर से पहले

क्या लाती है तेरी निगह-ए-क़हर का मुज़्दा

दौड़े हुए आती है अजल तीर से पहले

नालों से उन्हें होती है नफ़रत एवज़-ए-लुत्फ़

तक़दीर बिगड़ जाती है तदबीर से पहले

मारा है मुझे ख़ंजर-ए-अबरू से किसी ने

नहलाईयो अाब-ए-दम-ए-शमशीर से पहले

घर से तिरे दीवाने ने जब पाँव निकाला

छालों ने क़दम ले लिए ज़ंजीर से पहले

किस तरह कहूँ आप के होंटों की हलावत

लब बंद हुए जाते हैं तक़रीर से पहले

पाबंद-ए-ग़म-ए-ज़ुल्फ़ का मरना न छुपेगा

पहुँचेगी ख़बर नाला-ए-ज़ंजीर से पहले

किस हौसले पर तालिब-ए-दीदार है आलम

आँखें तो लड़ा ले कोई तस्वीर से पहले

बे-ताब हुए यार की चुटकी से निकल कर

तीर आप तड़पने लगे नख़चीर से पहले

पाने की नहीं दिल का ठिकाना ख़लिश-ए-ग़म

जब तक न पता पूछे तिरे तीर से पहले

घबराने से क्या काम 'मुनीर'-ए-जिगर-अफ़्कार

तू अर्ज़ तो कर हज़रत-ए-शब्बीर से पहले

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like