पेच फ़िक़रे पर किया जाता नहीं

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

पेच फ़िक़रे पर किया जाता नहीं

कोई धागा दो बटा जाता नहीं

बोसा-ए-लब ग़ैर को देते हो तुम

मुँह मिरा मीठा किया जाता नहीं

ज़ोफ़ ने यक-दस्त तोड़े पा-ए-ज़ीस्त

नब्ज़-ए-मुर्दा हूँ हिला जाता नहीं

ज़ुल्फ़ से सुम्बुल करे क्या हम-सरी

पेच चोटी का किया जाता नहीं

तेग़-ए-हुस्न-ए-यार से मजरूह है

तोता-ए-ख़त से उड़ा जाता नहीं

क़ब्र का तालिब अबस है जिस्म-ए-ज़ार

चश्म-ए-दुश्मन में समा जाता नहीं

क्या कशीदा सूरत-ए-तस्वीर हूँ

ना-तवानी से खिंचा जाता नहीं

ज़ोफ़ से पहुँचेंगे क्यूँ-कर आप तक

आप से बाहर हुआ जाता नहीं

खिंच सके तस्वीर बेताबी में क्या

एक सूरत पर रहा जाता नहीं

रूह को भी बोसा-ए-लब की है चाट

मर गए लेकिन मरा जाता नहीं

मुर्दे से बद-तर हूँ गो जीता हूँ मैं

रंग-ए-हस्ती में मिला जाता नहीं

रंग क्या क़द्द-ए--ख़मीदा का खिले

छल्ले के गुल से खिला जाता नहीं

रोज़ अंगिया होती है आरास्ता

कब नया बंगला सजा जाता नहीं

पेच में आने को ताक़त चाहिए

तेरे दम पर भी चढ़ा जाता नहीं

इत्र खिंचता है हमारी ख़ाक का

हाथ मलने का मज़ा जाता नहीं

चुटकियाँ मेरे सरापे में न लो

जामा-ए-हस्ती चुना जाता नहीं

कोई क्या हम को बनाएगा 'मुनीर'

ऐसे बिगड़े हैं बना जाता नहीं

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी