पहुँचा है उस के पास ये आईना टूट के

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.5K reads

पहुँचा है उस के पास ये आईना टूट के

किस से मिला है शीशा-ए-दिल हम से फूट के

हुस्न-ए-मलीह का न किया ज़ख़्मियों ने शुक्र

ऐ किर्दगार निकले नमक फूट फूट के

सर फोड़ कर मुए जो तिरे संग-ए-दर से हम

रह रह गए हसीन भी माथों को कूट के

बे-नूर होने पर भी वही जोश-ए-गिर्या है

आँखें हमारी और बहीं फूट फूट के

ऐ रश्क-ए-माह रात को मुट्ठी न खोलना

मेहंदी का चोर हाथ से जाए न छूट के

तदबीर ज़हर देने की है पाएमालों को

हीरे लगाए जाते हैं पन्नों में बूट के

दिल ले के पलकें फिर गईं ज़ुल्फ़ों की आड़ में

उल्टी फिरी ये फ़ौज सर-ए-शाम लूट के

मौज़ूँ करेंगे वस्फ़ दिखाओ फकेतियाँ

जाने न पाएँ हाथ से मज़मून छूट के

देते हैं मेरे सामने ग़ैरों को ख़रपुज़े

बाग़-ए-जहाँ में आप हैं मुश्ताक़ फूट के

कंघी से ज़ुल्फ़ उलझी तो दिल टुकड़े हो गया

आईने में ये बाल पड़े टूट टूट के

रफ़्तार में न क्यूँ हो चमक रक़्स-ए-नाज़ की

ज़ोहरा भी है शरीक सितारों में लूट के

ऐ रश्क-ए-मह जो ज़ोहरा-ए-गर्दूं का बस चले

तोड़े तुम्हारे नाच के ले जाए लूट के

नक़्द-ए-हयात-ओ-जामा-ए-तन छीनती है क्यूँ

ऐ मौत क्या करेगी मुसाफ़िर को लूट के

अम्बर के बदले मुश्क है मौज-ए-ख़िराम में

ज़ुल्फ़ों के बाल मिल गए फ़ीते से लूट के

अफ़्शाँ जो छूटी आप के माथे से रात को

तारे गिरे ज़मीं पर ऐ माह टूट के

रो रो के रूह जिस्म से कहती है वक़्त-ए-नज़अ'

ऐ घर मिलेंगे देखिए कब तुझ से छूट के

मुझ को नहीं पसंद ये फ़रमाइश ऐ 'मुनीर'

क्यूँ झूट बाँधूँ क़ाफ़ियों में टूट फूट के

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like