मेरी शम'-ए-अंजुमन में गुल है गुल में ख़ाक है

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

2 min read · 12.4K reads

मेरी शम'-ए-अंजुमन में गुल है गुल में ख़ाक है

दाग़ सीने के चमन में गुल है गुल में ख़ाक है

दाग़-ए-दिल को ख़ाकसारों के लगाया तू ने मुँह

ग़ुंचा-ए-तंग-ए-दहन में गुल है गुल में ख़ाक है

बा'द हर दिन दाग़ है तेरी कुदूरत का मुझे

सहन-ए-दामान-ए-कफ़न में गुल है गुल में ख़ाक है

या मुकद्दर हो के डूबा है मिरा दिल ऐ परी

या तेरी चाह-ए-ज़क़न में गुल है गुल में ख़ाक है

गर्द-ए-ग़ुर्बत से भरी है मेरे मस्कन की बहार

दामन-ए-सुब्ह-ए-वतन में गुल है गुल में ख़ाक है

दाग-दारों ने कुदूरत से बुना उन का पलंग

सुम्बुल-ए-मौज-ए-रसन में गुल है गुल में ख़ाक है

वहशी-ए-गेसू ने दाग़ा हाथ उड़ाए गर्द-ए-ग़म

शाख़-ए-आहू-ए-ख़ुतन में गुल है गुल में ख़ाक है

दाग़ छल्ले का सरापे में कुदूरत-ज़ा हुआ

गुल-रुख़ों नख़्ल-ए-बदन में गुल है गुल में ख़ाक है

बन गया है शीशा-ए-साअ'त मगर फ़ानूस-ए-शम्अ'

'अक्स शो'ला का लगन में गुल है गुल में ख़ाक है

सागरों की फूल पीने से हुई मिट्टी ख़राब

जाम-ए-मय बाग़-ए-सुख़न में गुल है गुल में ख़ाक है

गर्द-ए-ज़ुल्मत डाली लाले पर ख़िज़ाँ ने ऐ फ़लक

चाँद के बदले गहन में गुल है गुल में ख़ाक है

बालों में छुप कर किरन फूल उन का मिट्टी हो गया

अफ़ई-ए-गेसू के फन में गुल है गुल में ख़ाक है

दाग़ दे कर मलते हैं ये शम'-रू मिट्टी का इत्र

रख़्त-ए-अहल-ए-अंजुमन में गुल है गुल में ख़ाक है

उंसुर-ए-ख़ाकी हुआ बर्बाद अहल-ए-दाग़ का

इन दिनों वहशत के बन में गुल है गुल में ख़ाक है

ज़ख़्म-ए-सर पर डालता हूँ उन बुतों की गर्द-ए-राह

अब कुलाह-ए-बरहमन में गुल है गुल में ख़ाक है

फूल पी पी कर मुकद्दर हो रहा है वो सबीह

देख लो नख़्ल-ए-समन में गुल है गुल में ख़ाक है

है मुकद्दर नूर-ए-मेहर उस रश्क-ए-गुल के हिज्र में

गुलशन-ए-चर्ख़-ए-कुहन में गुल है गुल में ख़ाक है

मेरे दिल में दाग़ है हर दाग़ में है गर्द-ए-ग़म

अंदलीबो इस चमन में गुल है गुल में ख़ाक है

पर्दे में है फूल सा मुँह और मुँह पे गर्द-ए-ख़त

इस सहर के पैरहन में गुल है गुल में ख़ाक है

माथे पर है दाग़-ए-सज्दा दाग़ में गर्द-ए-सुजूद

ख़त्त-ए-क़िस्मत की शिकन में गुल है गुल में ख़ाक है

गर्द-ए-कुल्फ़त लाए है फ़स्ल-ए-बहारी अपने साथ

शाख़-ए-हर-नख़्ल-ए-चमन में गुल है गुल में ख़ाक है

क्या कहूँ इस मिस्रा-ए-फ़रमाइशी में ऐ 'मुनीर'

है हिरन गुल में हिरन में गुल है गुल में ख़ाक है

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like