ख़ूबान-ए-फुसूँ-गर से हम उलझा नहीं करते

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

ख़ूबान-ए-फुसूँ-गर से हम उलझा नहीं करते

जादू-गरों की ज़ुल्फ़ में लटका नहीं करते

डरते हैं कि नालों से क़यामत न मचा दूँ

इस ख़ौफ़ से वो वादा-ए-फ़र्दा नहीं करते

बर्बाद हैं लेकिन नहीं यारों से मुकद्दर

गो ख़ाक हैं पर दिल कभी मैला नहीं करते

इक़रार-ए-शिफ़ा करते हैं पर रखते हैं बीमार

अच्छा जो वो कहते हैं कुछ अच्छा नहीं करते

सूरज हैं कभी चाँद कभी शम्अ कभी फूल

किस रोज़ नए रूप वो बदला नहीं करते

दिल से हूँ 'मुनीर' अपने मैं उस्ताद का आशिक़

तौक़ीर ओ रिआयत मिरी क्या क्या नहीं करते

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like