फ़स्ल-ए-बहार आई है पैमाना चाहिए

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

फ़स्ल-ए-बहार आई है पैमाना चाहिए

बुलबुल के साथ नारा-ए-मस्ताना चाहिए

उश्शाक़-ए-शम्अ'-ए-हुस्न को क्या क्या न चाहिए

परवाज़-ए-रंग को पर-ए-परवाना चाहिए

पीरी में रात दिन हमें पैमाना चाहिए

राशा के बदले लग़्ज़िश-ए-मस्ताना चाहिए

वहशत में बात अक़्ल की सुनना न चाहिए

कानों में पम्बा-ए-कफ़-ए-दीवाना चाहिए

कंघी बनाऊँ चोब-ए-असा-ए-कलीम की

तस्ख़ीर मार-ए-गेसू-ए-जानाना चाहिए

दरिया-ए-वहदत-व-चमन-ए-दहर से हमें

दुर्र-ए-यगाना सब्ज़ा-ए-बेगाना चाहिए

आब-ओ-ग़िज़ा-ए-आशिक़-ए-दंदाँ मुहाल है

रोज़ आब-ओ-दाना-ए-दुर-ए-यक-दाना चाहिए

मैं साइल-ए-कमाल-ए-जुनूँ हूँ मिरे लिए

कजकोल कासा-ए-सर-ए-दीवाना चाहिए

असरार-ए-हक़ हैं दिल में मगर दिल है बे-ख़बर

इस गंज के लिए यही वीराना चाहिए

सैर-ए-बहिश्त चाहते हैं नश्शे में मुदाम

मस्तों को चश्म-ए-हूर का पैमाना चाहिए

गो बे-नक़ाब रहते हो पर्दे में है हिजाब

दर-पर्दा हम से आप को छुपना न चाहिए

आशिक़ बना के हम को जलाते हैं शम्अ-रू

परवाना चाहिए उन्हें परवाना चाहिए

ऐ पीर-ए-मय-फ़रोश दर-ए-तौबा की तरह

वा रोज़-ए-हश्र तक दर-ए-मय-ख़ाना चाहिए

ता-मर्ग आश्ना न हुआ एक सब्ज़ा रंग

तुर्बत पर अपनी सब्ज़ा-ए-बेगाना चाहिए

दुश्मन है वो तो तुम भी न हो दोस्त ऐ 'मुनीर'

अपना बुरा न चाहिए अच्छा न चाहिए

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like