दुश्मन की मलामत बला है

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

दुश्मन की मलामत बला है

ये मोम का साँप काटता है

वसवास-ए-हिसाब-ए-हश्र क्या है

गुमनामों को कौन पूछता है

आलम मुश्ताक़ दीद का है

वो बुत न दिखाए मुँह ख़ुदा है

वो सीम-बदन मगर ख़फ़ा है

सोना जो हराम हो गया है

सर-ता-पा हूँ ब-रंग-ए-तस्वीर

क्या ज़ोफ़ का रंग जम गया है

क़श्क़ा खिंचा है अब्रूओं में

दो नीमचे एक पर तुला है

महफ़ूज़ उफ़्तादगी ने रक्खा

तावीज़ में नक़्श-ए-बोरिया है

गर्दिश से मिली मुझे सआदत

हर आबला बैज़ा-ए-हुमा है

झड़ते हैं फूल मुँह से ऐ गुल

बातों का झाड़ मोतिया है

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी