दिल तो पज़मुर्दा है दाग़-ए-गुल्सिताँ हों तो क्या

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

दिल तो पज़मुर्दा है दाग़-ए-गुल्सिताँ हों तो क्या

आँखें रोती हैं दहान-ए-ज़ख़्म ख़ंदाँ हों तो क्या

दाग़-ए-ग़म दिल पर उठा कर मरने वाले मर गए

बुर्ज क़ब्रों के अगर सर्व-ए-चराग़ाँ हों तो क्या

बेगमें शहज़ादियाँ फिरने लगीं ख़ाना-ख़राब

अब चुड़ैलें साहिबान-ए-क़स्र-ओ-दीवाँ हों तो क्या

फ़र्श-ए-ख़ाक अब अहल-ए-मसनद को नहीं होता नसीब

बोरिया-बाफ़ आज ज़ेब-ए-तख़्त-ए-सुल्ताँ हों तो क्या

मस्जिदें टूटी पड़ी हैं सौमेए वीरान हैं

याद-ए-हक़ में एक दो दिल-हा-ए-सोज़ाँ हों तो क्या

सूफ़ियान-ए-साफ़-तीनत वासिल-ए-हक़ हो गए

ख़ुद-नुमा दो चार नंग-ए-अहल-ए-इरफ़ाँ हों तो क्या

बुझ गईं शमएँ जलें परवाने तो क्या फ़ाएदा

उड़ गए परवाने शमएँ नूर-अफ़शाँ हूँ तो क्या

सख़्त-जान ओ बे-हया दो चार हम से जो रहे

हर घड़ी पाबंद-ए-ख़ौफ़-ए-इज़्ज़त-ओ-जाँ हों तो क्या

कर्बला में या नजफ़ में चल के मर जाएँ 'मुनीर'

हिन्द में हम पहलू-ए-गोर-ए-ग़रीबाँ हों तो क्या

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like