ऐ बुत जो शब-ए-हिज्र में दिल थाम न लेते

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

ऐ बुत जो शब-ए-हिज्र में दिल थाम न लेते

कलमा में भी होता तो तिरा नाम न लेते

ज़िद पर अगर आ जाएँ हम ऐ रश्क-ए-मसीहा

मर जाते मगर मुँह से तिरा नाम न लेते

कामिल कोई मिलता जो ख़रीदार-ए-दिल-ओ-जाँ

ये जिंस यूँही बेचते हम दाम न लेते

क्यूँ हश्र में दीवाना हमें कह के पुकारा

नफ़रत थी तो अब भी वो मिरा नाम न लेते

वहशत-कदा-ए-दहर में चलता जो बस अपना

दुश्मन से मोहब्बत के सिवा काम न लेते

जारोब-कशी मिलती अगर कर्ब-ओ-बला की

हाथों से 'मुनीर' और कोई काम न लेते

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like