जाम लेते हैं न पीने को सुबू लेते हैं

Munavvar LakhnaviMunavvar Lakhnavi1 Jan 1897 – 1 Jan 1970

1 min read · 12.6K reads

जाम लेते हैं न पीने को सुबू लेते हैं

हम मगर सरहद-ए-इदराक को छू लेते हैं

मय मयस्सर जो नहीं प्यास बुझाने के लिए

हम तो चलो मैं अब अपना ही लहू लेते हैं

मेरी बेगाना-रवी मुझ को बचा लेती है

इंतिक़ाम अपनी तरफ़ से तो अदू लेते हैं

तोड़ देते हैं उसे किस लिए फिर अहल-ए-जुनूँ

माँग कर ख़ुद ही तो ज़ंजीर-ए-गुलू लेते हैं

सिर्फ़ आँखों की तसल्ली के लिए है ये सैर

रंग लेते हैं न हम फूल से बू लेते हैं

टूट जाए न किसी ज़ख़्म का टाँका ऐ दोस्त

काम हम ज़ब्त से हंगाम-ए-रफ़ू लेते हैं

किया 'मुनव्वर' अभी बालीदगी-ए-शौक़ का ज़िक्र

किस क़दर वक़्त शजर बहर-ए-नुमू लेते हैं

Munavvar Lakhnavi
About the poet

Munavvar Lakhnavi

Munavvar Lakhnavi (1897-1970) was an Urdu poet who gained repute as a poet and also as a translator. Munavvar Lakhnavi was the takhallus of Bisheshwar Prasad who was born in Lucknow in 1897 in a family of Urdu, Sanskrit and Persian litterateurs. His father, D…

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like