जूँ निकहत-ए-गुल जुम्बिश है जी का निकल जाना

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.5K reads

जूँ निकहत-ए-गुल जुम्बिश है जी का निकल जाना

ऐ बाद-ए-सबा मेरी करवट तो बदल जाना

पा-लग़्ज़-ए-मोहब्बत से मुश्किल है सँभल जाना

उस रुख़ की सफ़ाई पर इस दिल का फिसल जाना

सीने में जो दिल तड़पा धर ही तो दिया देखा

फिर भूल गया कैसा मैं हाथ का फल जाना

इतना तो न घबराओ राहत यहीं फ़रमाओ

घर में मिरे रह जाओ आज और भी कल जाना

ऐ दिल वो जो याँ आया क्या क्या हमें तरसाया

तू ने कहीं सिखलाया क़ाबू से निकल जाना

क्या ऐसे से दावा हो महशर में कि मैं ने तो

नज़्ज़ारा-ए-क़ातिल को एहसान-ए-अजल जाना

है ज़ुल्म करम जितना था फ़र्क़ पड़ा कितना

मुश्किल है मिज़ाज इतना इक बार बदल जाना

हूरों की सना-ख़्वानी वाइज़ यूँ ही कब मानी

ले आ कि है नादानी बातों में बहल जाना

इश्क़ उन की बला जाने आशिक़ हों तो पहचाने

लो मुझ को अतिब्बा ने सौदे का ख़लल जाना

क्या बातें बनाता है वो जान जलाता है

पानी में दिखाता है काफ़ूर का जल जाना

मतलब है कि वसलत में है बुल-हवस आफ़त में

इस गर्मी-ए-सोहबत में ऐ दिल न पिघल जाना

दम लेने की ताक़त है बीमार-ए-मोहब्बत है

इतना भी ग़नीमत है 'मोमिन' का सँभल जाना

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश