महशर में पास क्यूँ दम-ए-फ़रियाद आ गया

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

महशर में पास क्यूँ दम-ए-फ़रियाद आ गया

रहम उस ने कब किया था कि अब याद आ गया

उलझा है पाँव यार का ज़ुल्फ़-ए-दराज़ में

लो आप अपने दाम में सय्याद आ गया

नाकामियों में तुम ने जो तश्बीह मुझ से दी

शीरीं को दर्द-ए-तल्ख़ी-ए-फ़रहाद आ गया

हम चारागर को यूँ ही पहनाएँगे बेड़ियाँ

क़ाबू में अपने गर वो परी-ज़ाद आ गया

दिल को क़लक़ है तर्क-ए-मोहब्बत के बाद भी

अब आसमाँ को शिकवा-ए-बेदाद आ गया

वो बद-गुमाँ हुआ जो कहीं शेर में मिरे

ज़िक्र-ए-बुतान-ए-ख़ल्ख़-ओ-नौशाद आ गया

थे बे-गुनाह जुरअत-ए-पा-बोस थी ज़रूर

क्या करते वहम-ए-ख़जलत-ए-जल्लाद आ गया

जो हो चुका यक़ीं कि नहीं ताक़त-ए-विसाल

दम में हमारे वो सितम-ईजाद आ गया

ज़िक्र-ए-शराब-ओ-हूर कलाम-ए-ख़ुदा में देख

'मोमिन' मैं क्या कहूँ मुझे क्या याद आ गया

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like