मोहम्मद अली तिशना के शेर

मोहम्मद अली तिशनामोहम्मद अली तिशना

1 min read · 12.4K reads

आँख पड़ती है कहीं पाँव कहीं पड़ता है

सब की है तुम को ख़बर अपनी ख़बर कुछ भी नहीं

व्याख्या

आँख कहीं पड़ना और पाँव कहीं पड़ना वो स्थिति है जब कोई व्यक्ति अपनी स्थिति से अनजान हो गया हो। अक्सर इश्क़ में यह स्थिति तब होती है कि आदमी अपने होश-ओ-हवास खो बैठता है और उसे इस बात का ज्ञान ही नहीं होता कि उसकी आँख क्या देख रही है और वो कहाँ जा रहा है। शायर ने इसी बात से एक दिलचस्प विषय पैदा किया है। लेकिन विषय के बारे में मज़ेदार बात ये है कि जो अपनी स्थिति से बेख़बर है उसके बारे में शायर का दावा ये है कि वो दूसरों की स्थिति से अवगत रहता है। शे’र का अर्थ यह है कि ऐ मेरे प्रिय तुम जो अपने सभी आशिक़ों की ख़बर रखते हो कि कौन कितना असहाय है मगर ये भी तो देखो कि किसी के इश्क़ ने तुमको भी इतना असहाय कर दिया है कि तुम्हें अपनी हालत के बारे में कुछ भी ख़बर नहीं है।

शफ़क़ सुपुरी

मोहम्मद अली तिशना
About the poet

मोहम्मद अली तिशना

उपनाम : 'तिशना'

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like