मैं न समझा बुलबुल बे-बाल-ओ-पर ने क्या कहा

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवसमिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

1 min read · 12.4K reads

मैं न समझा बुलबुल बे-बाल-ओ-पर ने क्या कहा

गोश-ए-गुल में क़ासिद-ए-बाद-ए-सहर ने क्या कहा

नज़्अ' के दम भी ज़ि-बस लैला को माने' था हिजाब

चुपके चुपके रोई और उस नौहागर ने क्या कहा

तेरे वहशी से अबस तुझ को ख़फ़ा करते हैं लोग

सब ये बातें झूठ थीं उस बे-ख़बर ने क्या कहा

सैंकड़ों रंगीनियाँ पैदा कीं उस ने वक़्त-ए-क़स्द

ख़ून-ए-मजनूँ से ज़बान-ए-नेश्तर ने क्या कहा

नामा-बर को गालियाँ दीं उस ने सुन कर मेरा नाम

मुँह को तकता रह गया और नामा-बर ने क्या कहा

हो गया उस को पहन कर और भी मग़रूर वो

कान में उस शोख़ के सिल्क-ए-गुहर ने क्या कहा

जोड़ना उन का निहायत ऐ 'हवस' दुश्वार था

दिल के टुकड़े देख मेरे शीशागर ने क्या कहा

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस
About the poet

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

View profile & all 24 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

  1. क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थे

    क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थेकाँपते थे बदनामी के डर से आँसू पी पी जाते थे

    12.4K reads
  2. हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख कर

    हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख करउन सब ने रो दिया मुझे बीमार देख कर

    12.4K reads
  3. हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुम

    हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुमआईने में अपने ही नज़र-बाज़ हुए तुम

    12.4K reads
  4. जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँ

    जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँकब तलक ढूँडूँ कहाँ तक जादा-पैमाई करूँ

    12.4K reads
  5. हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थे

    हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थेजब उट्ठे थे ज़ानू से हाथ आश्ना थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like