सुब्ह-दम उठ कर तिरा पहलू से जाना याद है

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतहीमिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही

1 min read · 12.4K reads

सुब्ह-दम उठ कर तिरा पहलू से जाना याद है

लोटना दिल का जिगर का फड़फड़ाना याद है

यार था पहलू में शीशे की परी थी सामने

क्यूँ दिल-ए-नालाँ तुझे वो भी ज़माना याद है

सुन के अहवाल-ए-मोहब्बत को मिरा बोला वो शोख़

जान देने का तुझे अच्छा बहाना याद है

लोट था दिल क़ामत-ए-दिलदार पर मुद्दत हुई

नख़्ल-ए-तूबा पर था अपना आशियाना याद है

कौन देखे ख़ंदा-ए-गुल की तरफ़ ऐ अंदलीब

एक मुद्दत से किसी का मुस्कुराना याद है

क्या दिखाता है फ़लक अब्र-ए-सियह में रू-ए-माह

हम को बालों में किसी का मुँह छुपाना याद है

हो मुक़ाबिल नाला-ए-दर्द-ए-दिल-ए-उश्शाक़ के

बाग़बाँ बुलबुल को ऐसा भी तराना याद है

हिज्र की शब नींद आए आशिक़-ए-बीमार को

'मुंतही' तुझ को कोई ऐसा फ़साना याद है

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही
About the poet

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी