सुनता नहीं किसू ही की वो यार देखना

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

सुनता नहीं किसू ही की वो यार देखना

कीजो न उस से हाल-ए-दिल इज़हार देखना

गुस्ताख़ बे-तरह है तुझ आग़ोश से ये हाथ

हो जाएगा गले का तिरे हार देखना

तुझ दर पे मिस्ल-ए-नक़्श-ए-क़दम एक उम्र से

प्यारे फ़तादा है ये गुनहगार देखना

घर तेरे गए पे तुझ कूँ न पाया बिला रक़ीब

मुझ को हुआ ये गुल के एवज़ ख़ार देखना

शम्-ए-जमाल अपने पे चाहे जो इम्तिहाँ

परवाना-वार मुझ को भी यक-बार देखना

कोई तीरा-बख़्त मुझ सा भी होगा जहान में

तुझ ज़ुल्फ़ से मिला न मुझे तार देखना

इस राज़-ए-इश्क़ को कहीं रो रो के शम्अ साँ

इज़हार कीजियो न 'जहाँदार' देखना

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम