सोज़-ए-शम्-ए-हिज्र से शब जल गए

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

सोज़-ए-शम्-ए-हिज्र से शब जल गए

ढलते ढलते आँसू हम ख़ुद ढल गए

कल का वा'दा क्या रक़ीबों से किया

करते आज आपस में कुछ कल कल गए

वो उठा कर यक क़दम आया न गाह

हम क़दम साँ उस के सर के बल गए

कब छुपी छब तख़्ती और वो चाल-ढाल

गो कि मुँह पर कर के तुम ओझल गए

शर्त थी मानूँगा जो माँगोगे तुम

नाम-ए-बोसा सुनते ही कुछ टल गए

सादा-रू तो दिल के उजले चोर हैं

हाथ ले ये माल कुर्ते टल गए

ग़ुंचा-ए-दिल 'अज़फ़री' तक़रीब-ए-सैर

गुल-रुख़ाँ पामाल कर मल-दल गए

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़