एक बर्छी से मार जाते हो

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

एक बर्छी से मार जाते हो

दर पर आ जब पुकार जाते हो

हम से बदते हो शर्त फिर देखो

बार बार हार हार जाते हो

उसी रस्ते से देखता हूँ मैं

जब न तब हो दो-चार जाते हो

भला जाते तो हो खड़े ही खड़े

हम से हो हम-कनार जाते हो

यूँ चढ़ा जूता कस कमर हो चले

जब से गंगा के पार जाते हो

याद में किस की ग़ुन-ग़ुना-उन्ना

यूँ बजाते सितार जाते हो

'अज़फ़री' किस के शौक़ में दौड़े

नंगे पा मुँह-नहार जाते हो

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like