ढोलकी धम-धमी ख़ंजरी भी बजानी जानी

मिर्ज़ा अज़फ़रीमिर्ज़ा अज़फ़री

1 min read · 12.4K reads

ढोलकी धम-धमी ख़ंजरी भी बजानी जानी

तान की जान मगर तुम ने न जानी जानी

हिल गए मिल गए अन-जानों से जूँ जान पहचान

पर मिरी क़द्र ज़री तुम न पहचानी जानी

लग चले जो कि रक़ीबों ने लगाया तुम को

साँची और झूटी कोई बात न छानी जानी

जो कहा मैं ने न तुम ने कभी धर कान सुना

बात क्या ऐसी मिरी तुम ने दिवानी जानी

मान ने तेरी तो मारा हमें अब तो मन जा

ये हटेला नहीं देखा कोई मानी जानी

जाँ-कनी में तो ज़रा आ के दिखाओ दीदार

जान मर जाऊँगा कहता ही मैं जानी जानी

रात दिन ये जो सुलूक हम से किया करते हो

दिल में क्या जानिए क्या तुम ने है ठानी जानी

सर्फ़ की अपनी तिरे इश्क़ में जानी सब उम्र

'अज़फ़री' ने न बुढ़ापा न जवानी जानी

मिर्ज़ा अज़फ़री
About the poet

मिर्ज़ा अज़फ़री

मूल नाम : मिर्ज़ा ज़हीरुद्दीन अली बख़्त अज़फ़री None

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम