मेरे जानिब से उसे जा जा के समझाते हैं लोग

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुममिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

1 min read · 12.4K reads

मेरे जानिब से उसे जा जा के समझाते हैं लोग

वो नहीं सुनने का ज़िद बे-कार दिल्वाते हैं लोग

शोला-ख़ू मेरा सुने मुझ दिल-जले का हाल क्यूँ

आग में आग और भी नाहक़ लगा आते हैं लोग

मेरे मरने पर उन्हें क्यूँ रश्क से पूछो कोई

क्यूँ सर-ए-बालीं मिरे बे-कार चिल्लाते हैं लोग

कोई कहता है तुझे जल्लाद कोई संग-दिल

तेरी जानिब से मुझे आ आ के धमकाते हैं लोग

मैं न जीता हूँ न मरता हूँ सिसकता हूँ पड़ा

झूट सच क़स्में तुम्हारे सामने खाते हैं लोग

दोस्ती के पर्दे में करते हैं मुझ से दुश्मनी

तुम को फिर अगली जफ़ाएँ याद दिल्वाते हैं लोग

तेरी महफ़िल में मिरा आना जो उन को बार है

छेड़ कर तुझ को मुझे बातें ही सुनवाते हैं लोग

तुम से और वादा वफ़ा हो ये हमें बावर नहीं

क़स्में दे कर तुम को नाहक़ झूट बुलवाते हैं लोग

बाज़ आया आसमाँ इन की हवा-ख़्वाही से मैं

आग दिल की और भी आ आ के भड़काते हैं लोग

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम
About the poet

मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

मिर्ज़ा आसमां जाह अंजुम , मिर्ज़ा वाजिद अली शाह अख्तर के बेटे थे । उनकी शायरी में एक तरह की रंगीनी और दिलकशी नज़र आती है । उनका दीवान दफ़्तर-ए-हसरत , दीवान-ए-अंजुम के नाम से भी प्रसिद्ध है । उनके कलाम में लखनऊ की शगुफ़्ता भाषा और मुहावरों का प्रभाव स्पष्ट रूप स…

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा आसमान जाह अंजुम

  1. आज मेहंदी लगाए बैठे हैं

    आज मेहंदी लगाए बैठे हैंख़ूब वो रंग लाए बैठे हैं

    12.4K reads
  2. दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़

    दम-ए-रुख़्सत जो उन से कह के मैं उट्ठा ख़ुदा-हाफ़िज़लगे झुँझला के वो कहने बहुत अच्छा ख़ुदा-हाफ़िज़

    12.4K reads
  3. बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सही

    बाइस-ए-तर्क-ए-मुलाक़ात बताओ तो सहीचाहने वाला कोई हम सा दिखाओ तो सही

    12.4K reads
  4. इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचल

    इलाही कोई हवा का झोंका दिखा दे चेहरा उड़ा के आँचलकि झाँकता भी है वो सितम-गर तो खड़खड़ी में लगा के आँचल

    12.4K reads
  5. 'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आता

    'अंजुम' तुम्हें उल्फ़त अभी करना नहीं आताहर एक पे मरते हो प मरना नहीं आता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like