रहने वालों को तिरे कूचे के ये क्या हो गया

मीर तस्कीन देहलवीमीर तस्कीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

रहने वालों को तिरे कूचे के ये क्या हो गया

मेरे आते ही यहाँ हंगामा बरपा हो गया

तेरा आना था तसव्वुर में तमाशा शम्अ-रू

मेरे दिल पर रात परवानों का बलवा हो गया

ज़ब्त करता हूँ वले इस पर भी है ये जोश-ए-अश्क

गिर पड़ा जो आँख से क़तरा वो दरिया हो गया

इस क़दर माना बुरा मैं ने अदू का सुन के नाम

आख़िर उस की ऐसी बातों का तमाशा हो गया

क्या ग़ज़ब है इल्तिजा पर मौत भी आती नहीं

तल्ख़-कामी पर हमारी ज़हर मीठा हो गया

देख यूँ ख़ाना-ख़राबी ग़ैर वाँ क़ाबिज़ हुआ

जिस के घर को हम ये समझे थे कि अपना हो गया

मीर तस्कीन देहलवी
About the poet

मीर तस्कीन देहलवी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like