हुए थे भाग के पर्दे में तुम निहाँ क्यूँकर

मीर तस्कीन देहलवीमीर तस्कीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

हुए थे भाग के पर्दे में तुम निहाँ क्यूँकर

वो पहली वस्ल की शब शोख़ियाँ थीं हाँ क्यूँकर

फ़लक को देख के कहता हूँ जोश-ए-वहशत में

इलाही ठहरे मिरी आह का धुआँ क्यूँकर

तुम्हारे कूचे में उस ना-तवाँ का था क्या काम

मुझे भी सोच है आया हूँ मैं यहाँ क्यूँकर

ज़बाँ है लज़्ज़त-ए-बोसा से बंद ऐ ज़ालिम

मज़ा भरा है जो दिल में करूँ बयाँ क्यूँकर

शब-ए-विसाल से शिकवे हज़ारों हैं जी में

इलाही बंद रहेगी मिरी ज़बाँ क्यूँकर

मीर तस्कीन देहलवी
About the poet

मीर तस्कीन देहलवी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like