फ़र्क़ कुछ तो चाहिए अग़्यार से

मीर तस्कीन देहलवीमीर तस्कीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

फ़र्क़ कुछ तो चाहिए अग़्यार से

सिर्र-ए-उल्फ़त हम छुपाएँ यार से

अपनी आँखों से अगर तश्बीह दूँ

अश्क टपके रौज़न-ए-दीवार से

बात उन की मो'तबर है सच कहा

हाल मेरा पूछिए अग़्यार से

उस की चोटी में नहीं मूबाफ़ सुर्ख़

उठे हैं शोले दहान-ए-मार से

धूप में बैठूँ कि ख़जलत से उदू

भाग जाएँ साया-ए-दीवार से

पास से तेरे उठाती ग़ैर को

ज़ोर हो सकता जो चश्म-ए-ज़ार से

छूटती हैं मुँह पे क्या महताबियाँ

वस्ल के दिन साया-ए-दीवार से

सौ तरह की फ़िक्र में 'तस्कीं' पड़े

दिल लगा कर उस बुत-ए-अय्यार से

मीर तस्कीन देहलवी
About the poet

मीर तस्कीन देहलवी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like