तिरा हम ने जिस को तलबगार देखा

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

तिरा हम ने जिस को तलबगार देखा

उसे अपनी हस्ती से बे-ज़ार देखा

अदा ही की हसरत में सब मर गए सच

तजल्ली को किस ने ब-तकरार देखा

तिरी आँख भर जिस ने तस्वीर देखी

वो तस्वीर सा नक़्श-ए-दीवार देखा

अजब कुछ ज़माने की है रस्म यारो

जो है काम का उस को बेकार देखा

व-लेकिन अचम्भा बड़ा मुझ को ये है

कि टुक 'सोज़' का गर्म बाज़ार देखा

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like