ग़म्ज़ा-ए-चश्म शर्मसार कहाँ

मीर सोज़मीर सोज़

1 min read · 12.4K reads

ग़म्ज़ा-ए-चश्म शर्मसार कहाँ

सर तो हाज़िर है तेग़-ए-यार कहाँ

गुल भी करता है चाक अपना जैब

पर गरेबाँ सा तार तार कहाँ

हो ग़ज़ालों को उस से हम-चश्मी

तीखी चितवन कहाँ ख़ुमार कहाँ

अंदलीबों ने गुल को घेर लिया

एक जेवड़ा कहाँ हज़ार कहाँ

एक दिन एक शख़्स ने पूछा

मीर साहब तुम्हारा यार कहाँ

मैं ने उस से कहा कि सुन भाई

अब मुझे उस तलक है बार कहाँ

गाह-गाहे सलाम करता है

पर वो बातें कहाँ वो प्यार कहाँ

ज़िंदगी तक सितम तो सह ले 'सोज़'

फिर तो ये ज़ुल्म बार बार कहाँ

मीर सोज़
About the poet

मीर सोज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी