यूँ नहीं चैन तो ग़फ़लत का सितम और सही

मीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िलमीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िल

1 min read · 12.4K reads

यूँ नहीं चैन तो ग़फ़लत का सितम और सही

हम ये समझेंगे कि अफ़्ज़ाइश-ए-ग़म और सही

तुम न आओगे तो क्या जान न जाएगी मिरी

आमद-ओ-रफ़्त नफ़स की कोई दम और सही

कहते हैं ज़ुल्म के ब'अद आह करोगे तो क्या

लश्कर-ए-जौर-ओ-जफ़ा में ये अलम और सही

झुक के मिलने से तुम्हारे मुझे ख़ौफ़ आता है

गो ये ख़म और सही तेग़ का ख़म और सही

अस्ल में जल्वा ये किस का है तू ही कह वाइज़

तेरा रब और सही मेरा सनम और सही

वादा-ए-वस्ल की तकरार पे कहते हैं कि झूट

इन्हीं अहदों में तिरे सर की क़सम और सही

जश्न-ए-जमशेद मयस्सर है कि दिल रखते हैं

जाम ये और सही साग़र-ए-जम और सही

ख़ूब है तुम में जफ़ा की न रहेगी आदत

मेरे बदले भी रक़ीबों पे करम और सही

मीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िल
About the poet

मीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िल

मीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िल

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम