न ज़िंदा न मुर्दा न दुनिया न दीं का

मीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िलमीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िल

1 min read · 12.4K reads

न ज़िंदा न मुर्दा न दुनिया न दीं का

मुझे तू ने ज़ालिम न रक्खा कहीं का

अबस इम्तिहाँ में लगाते हो वक़्फ़ा

भरोसा है क्या मेरी जान-ए-हज़ीं का

मुझे घर में गर्दिश है पतली की सूरत

ये एजाज़ है चश्म-ए-सेहर-आफ़रीं का

पुराना न फ़ित्ना तिरे घर से उट्ठा

नया आसमाँ है मगर इस ज़मीं का

कभी मेरे तन में कभी उस के घर में

यही शग़्ल है मेरी जान-ए-हज़ीं का

ग़ज़ब है मिरी उस से तकरार-ए-वादा

सितम है जो मौक़ा मिला अब नहीं का

सुना तू ने 'आक़िल' अजब रात गुज़री

मोहब्बत का मज़कूर निकला कहीं का

मीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िल
About the poet

मीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िल

मीर मोहम्मद सुल्तान अाक़िल

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like