हर ग़म में करीम है हमारा

मीर कल्लू अर्शमीर कल्लू अर्श

1 min read · 12.5K reads

हर ग़म में करीम है हमारा

अल्लाह रहीम है हमारा

कहता है रहम खा के माबूद

ये अब्द यतीम है हमारा

सेहत है मरज़ क़ज़ा शिफ़ा है

अल्लाह हकीम है हमारा

तू ख़ुश हो कि है दहान-ए-ख़ंदाँ

दिल ग़म से दो नीम है हमारा

क़िस्मत में जो है वही मिलेगा

मक़्सूम क़सीम है हमारा

दिल ग़ैरत-ए-गुल है दाग़-ए-ग़म से

दम रश्क-ए-शमीम है हमारा

साबित है कि दम में कुछ का कुछ है

नादिम जो नदीम है हमारा

मख़्लूक़ न समझे गुनाह-ए-ख़ालिक़

अल्लाह हलीम है हमारा

हादिस तेरे बुत हैं सब बरहमन

अल्लाह क़दीम है हमारा

आदिल है तू इर्स-ए-हद में क्या क्या

घर बाग़-ए-नईम है हमारा

आँखें नहीं पर है शौक़-ए-दीदार

दिल ऐन-ए-कलीम है हमारा

क्या पेश-ए-नज़र हैं शबनम-ओ-गुल

गोया ज़र-ओ-सीम है हमारा

हर लहज़ा है 'अर्श' उमीद-ए-रहमत

अल्लाह रहीम है हमारा

मीर कल्लू अर्श
About the poet

मीर कल्लू अर्श

उपनाम : 'अर्श' मूल नाम : मीर हसन अस्करी जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे