नाला करना कि आह करना

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

नाला करना कि आह करना

दिल में 'असर' उस के राह करना

कुछ ख़ूब नहीं ये तेरी बातें

हर-चंद मुझे निबाह करना

तेरा वो जौर ये मिरा सब्र

इंसाफ़ से टुक निगाह करना

क्या लुत्फ़ है ले के दिल मुकरना

और उल्टे मुझे गवाह करना

रहमत के हुज़ूर बे-गुनाही

मत शैख़ को रू-सियाह करना

जी अब के बचा ख़ुदा ख़ुदा कर

फिर और बुतों की चाह करना

क्या कहिए 'असर' तो आप टुक देख

यूँ हाल अपना तबाह करना

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories