कहीं ज़ाहिर ये तेरी चाह न की

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

कहीं ज़ाहिर ये तेरी चाह न की

मरते मरते भी हम ने आह न की

तू निगह की न की ख़ुदा जाने

हम तो डर से कभू निगाह न की

सब के जी में ये नाला हो गुज़रा

एक तेरे ही दिल में राह न की

आह मर गए प ना-तवानी

एक भी आह सरबराह न की

वो किसू और से करेगा क्या

जिन ने तुझ से 'असर' निबाह न की

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories