जब कि ईधर तिरी निगाह पड़ी

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

जब कि ईधर तिरी निगाह पड़ी

मेरे ही दिल पे मेरी आह पड़ी

बे-तरह कुछ मिरे ही जाता है

दिल पे हालत अजब तबाह पड़ी

तू करे अब निबाह या न करे

अपने ज़िम्मे तो याँ निबाह पड़ी

दम-ब-दम यूँ जो बद-गुमानी है

कुछ तो आशिक़ की तुझ को चाह पड़ी

तेरे कूचे में जाए बिन न रहे

अब तो वाँ की 'असर' को राह पड़ी

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories