हम ग़लत एहतिमाल रखते थे

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

हम ग़लत एहतिमाल रखते थे

तुझ से क्या क्या ख़याल रखते थे

न सुना तू ने क्या कहें ज़ालिम

वर्ना हम अर्ज़-ए-हाल रखते थे

न रहा इंतिज़ार भी ऐ यास

हम उमीद-ए-विसाल रखते थे

जौहर-ए-आईना नीं दिखलाया

सादा-रू जो कमाल रखते थे

न सुना था किसू ने ये तो ग़ुरूर

सभी दिलबर जमाल रखते थे

आह वो दिन गए कि हम भी 'असर'

दिल को अपने सँभाल रखते थे

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories