ग़म को बाहम बहम न कीजे

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

ग़म को बाहम बहम न कीजे

गर ग़म है तो ग़म का ग़म न कीजे

यक नीम-निगह है सो भी कारी

कुछ इस में से तो कम न कीजे

गो हम हैं आशिक़-ए-वफ़ादार

पर इतना भी सितम न कीजे

बे-फ़ाएदा रोइए कहाँ तक

अब जी में है चश्म नम न कीजे

ग़ैरों के पढ़ाने को मेरा वस्फ़

इस तौर से ये करम न कीजे

गो तेग़-ए-असील हैं ये अबरू

हर दम इतना भी ख़म न कीजे

गर जाम-ए-मय 'असर' लगे हाथ

फिर ख़्वाहिश-ए-जाम-ए-जम न कीजे

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories