एक तन्हा ख़ातिर-ए-महज़ूँ जिसे अफ़्कार सौ

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

एक तन्हा ख़ातिर-ए-महज़ूँ जिसे अफ़्कार सौ

एक मुझ बीमार से वाबस्ता हैं आज़ार सौ

है तअज्जुब नोक-ए-मिज़्गाँ से जो ख़ूँ-आलूदा हूँ

ख़ूँ-गिरफ़्ता एक दिल और ख़ंजर-ए-खूँ-ख़्वार सौ

मू-ब-मू क्यूँ-कर न हो मुझ को गिरफ़्तारी-ए-ज़ुल्फ़

काफ़िर-ए-इश्क़-ए-बुताँ मैं एक और ज़ुन्नार सौ

दू-ब-दू कब हो सकें उस के 'असर' है आँख नार

क्या हुआ, हैं देखने कहने को गर अग़्यार सौ

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories