'असर' कीजिए क्या किधर जाइए

मीर असरमीर असर

1 min read · 12.4K reads

'असर' कीजिए क्या किधर जाइए

मगर आप ही से गुज़र जाइए

कभू दोस्ती है कभू दुश्मनी

तिरी कौन सी बात पर जाइए

मिरा दिल मिरे हाथ से लीजिए और

सितम है मुझी से मुकर जाइए

कै रोज़ की ज़िंदगानी है याँ

बने जिस तरह ज़ीस्त कर जाइए

'असर' इन सुलूकों पे क्या लुत्फ़ है

फिर उस बे-मुरव्वत के घर जाइए

मीर असर
About the poet

मीर असर

मूल नाम : ख़्वाजा मोहम्मद मीर असर देहलवी जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 37 Poems / Stories