ये न सोचो कल क्या हो
कौन कहे इस पल क्या हो
रोओ मगर न रोने दो
ऐसी भी जल-थल क्या हो
बहती नदी को बाँधे बाँध
चुल्लू में हलचल क्या हो
जीना आमने सामने का
मौत में फिर कस-बल क्या हो
हर छन हो जब आस लिए
हर छन फिर निर्बल क्या हो
काँच के टुकड़े चुने मगर
तुझ सा वो बे-कल क्या हो
रात ही गर चुप-चाप मिले
सुब्ह भी फिर चंचल क्या हो
आज ही आज की कहीं अगर
किसी की भी कल कल क्या हो








