मुतरिबा साज़ उठा - नज़्म

मीना कुमारी नाज़मीना कुमारी नाज़1 Aug 1933 – 31 Mar 1972

1 min read · 12.4K reads

मुतरिबा साज़ उठा रात चली जाएगी

फिर वही गीत सुना रात चली जाएगी

शब की आग़ोश में मदहोश सितारे होंगे

दिल पे तन्हाई के चलते हुए आरे होंगे

सुब्ह फिर होगी वही शोख़ नज़ारे होंगे

ग़म के मारों ने कहा रात चली जाएगी

मुतरिबा साज़ उठा रात चली जाएगी

ज़ुल्फ़ खोले हुए बरसात का मौक़ा आया

बाद मुद्दत के मुलाक़ात का मौक़ा आया

हाए तक़दीर से ये बात का मौक़ा आया

शम-ए-उमीद जला रात चली जाएगी

मुतरिबा साज़ उठा रात चली जाएगी

तुझ को ‘ज़र्रीन’ चमकते हुए तारों की क़सम

इन मचलती हुई मदहोश बहारों की क़सम

हुस्न-ए-रंगीं की क़सम चाँद सितारों की क़सम

दिल-रुबा लौट भी आ रात चली जाएगी

मुतरिबा साज़ उठा रात चली जाएगी

मीना कुमारी नाज़
About the poet

मीना कुमारी नाज़

मूल नाम : महजबीं नाज़ जन्म : 01 Aug 1933 | मुंबई, महाराष्ट्र निधन : 31 Mar 1972 संबंधी : मुंशी प्यारे लाल शाकिर (दादा)

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like