चली अब गुल के हाथों से लुटा कर कारवाँ अपना

मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँमज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

1 min read · 12.4K reads

चली अब गुल के हाथों से लुटा कर कारवाँ अपना

न छोड़ा हाए बुलबुल ने चमन में कुछ निशाँ अपना

ये हसरत रह गई क्या क्या मज़े से ज़िंदगी करते

अगर होता चमन अपना गुल अपना बाग़बाँ अपना

अलम से याँ तलक रोईं कि आख़िर हो गईं रुस्वा

डुबाया हाए आँखों ने मिज़ा का ख़ानदाँ अपना

रक़ीबाँ की न कुछ तक़्सीर साबित है न ख़ूबाँ की

मुझे नाहक़ सताता है ये इश्क़-ए-बद-गुमाँ अपना

मिरा जी जलता है उस बुलबुल-ए-बेकस की ग़ुर्बत पर

कि जिन ने आसरे पर गुल के छोड़ा आशियाँ अपना

जो तू ने की सो दुश्मन भी नहीं दुश्मन से करता है

ग़लत था जानते थे तुझ को जो हम मेहरबाँ अपना

कोई आज़ुर्दा करता है सजन अपने को हे ज़ालिम

कि दौलत-ख़्वाह अपना 'मज़हर' अपना 'जान-ए-जाँ' अपना

मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ
About the poet

मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

View profile & all 11 Poems / Stories

More from मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

  1. चली अब गुल के हाथों से लुटा कर कारवाँ अपना - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    चली अब गुल के हाथों से लुटा कर कारवाँ अपनान छोड़ा हाए बुलबुल ने चमन में कुछ निशां अपना

    12.4K reads
  2. हम ने की है तौबा और धूमें मचाती है बहार - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    हम ने की है तौबा और धूमें मचाती है बहारहाए बस चलता नहीं क्या मुफ़्त जाती है बहार

    12.4K reads
  3. न तू मिलने के अब क़ाबिल रहा है - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    न तू मिलने के अब क़ाबिल रहा हैन मुज को वो दिमाग़ ओ दिल रहा है

    12.4K reads
  4. तजल्ली गर तेरी पस्त ओ बुलंद उन को दिखलाती - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    तजल्ली गर तेरी पस्त ओ बुलंद उन को दिखलातीफ़लक यूँ चर्ख़ क्यूँ खाता ज़मीं क्यूँ फर्श हो जाती

    12.4K reads
  5. उस गुल को भेजना है मुझे ख़त सबा के हाथ - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    उस गुल को भेजना है मुझे ख़त सबा के हाथइस वास्ते लगा हूँ चमन की हवा के हाथ

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़