चली अब गुल के हाथों से लुटा कर कारवाँ अपना - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँमज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

4 min read · 12.4K reads

चली अब गुल के हाथों से लुटा कर कारवाँ अपना
न छोड़ा हाए बुलबुल ने चमन में कुछ निशां अपना

ये हसरत रह गई क्या क्या मज़े से ज़िंदगी करते
अगर होता चमन अपना गुल अपना बाग़-बाँ अपना

अलम से याँ तलक रोईं के आख़िर हो गईं रूसवा
डुबाया हाए आँखों ने मिज़ा का ख़ानदाँ अपना

रकीबाँ की न कुछ तक़सीर साबित है न खूबाँ की
मुझ ना-हक़ सताता है ये इश्‍क़-ए-बद-गुमाँ अपना

मेरा जी जलता है उस बुलबुल-ए-बे-कस की ग़ुर्बत पर
कि जिन ने आसरे पर गुल के छोड़ा आशियां अपना

जो तू ने की सो दुश्‍मन भी नहीं दुश्‍मन से करता है
ग़लत था जानते थे तुझ को जो हम मेहर-बाँ अपना

कोई आज़ुर्दा करता है सजन अपने को है ज़ालिम
कि दौलत-ख़्वाह अपना ‘मज़हर’ अपना ‘जान-ए-जाँ’ अपना
मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ
About the poet

मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

View profile & all 11 Poems / Stories

More from मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

  1. हम ने की है तौबा और धूमें मचाती है बहार - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    हम ने की है तौबा और धूमें मचाती है बहारहाए बस चलता नहीं क्या मुफ़्त जाती है बहार

    12.4K reads
  2. न तू मिलने के अब क़ाबिल रहा है - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    न तू मिलने के अब क़ाबिल रहा हैन मुज को वो दिमाग़ ओ दिल रहा है

    12.4K reads
  3. तजल्ली गर तेरी पस्त ओ बुलंद उन को दिखलाती - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    तजल्ली गर तेरी पस्त ओ बुलंद उन को दिखलातीफ़लक यूँ चर्ख़ क्यूँ खाता ज़मीं क्यूँ फर्श हो जाती

    12.4K reads
  4. उस गुल को भेजना है मुझे ख़त सबा के हाथ - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    उस गुल को भेजना है मुझे ख़त सबा के हाथइस वास्ते लगा हूँ चमन की हवा के हाथ

    12.6K reads
  5. न तू मिलने के अब क़ाबिल रहा है

    न तू मिलने के अब क़ाबिल रहा हैन मुज को वो दिमाग़ ओ दिल रहा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like