ज़माना अब ये कैसा आ रहा है - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

4 min read · 12.4K reads

ज़माना अब ये कैसा आ रहा है
कि हर बदमस्त सँभला जा रहा है

जलाती है ख़िरद शम्ओं पे शमएँ
अंधेरा है कि बढ़ता जा रहा है

दुआएँ कर रहे हैं अहल-ए-साहिल
सफ़ीना है कि डूबा जा रहा है

मगर बढ़ती नहीं है बात आगे
ज़माना है कि ग़ुजरा जा रहा है

भरा था रंग जिस ख़ाके में बरसों
वो ख़ाका यक-ब-यक धुँदला रहा है

मोहब्बत आप ही मंज़िल है अपनी
न जाने हुस्न क्यूँ इतरा रहा है

मैं ख़ुद तस्वीर बनता जा रहा हूँ
तसव्वुर में मिरे कौन आ रहा है

किसी से फिर मोहब्बत हो रही है
मुझे फिर प्यार दिल पर आ रहा है

निगाह-ए-इश्‍क़ की वुसअत न पूछो
जहान-ए-हुस्न सिमटा जा रहा है

जुदा उस को न समझो कारवाँ से
‘इमाम’ इक बाँकपन से आ रहा है
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like