उखड़ते ख़ेमों का दर्द - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

4 min read · 12.4K reads

कहीं भी जा-ए-अमाँ नहीं है
न रौशनी में न तीरगी में
न ज़िंदगी में न ख़ुद-कुशी में

अक़ीदे ज़ख़्मों से चूर पैहम कराहते हैं
यक़ीन की साँस उखड़ चली है
जमील ख़्वाबों के चेहरा-ए-ग़मज़दा से नासूर रिस रहा है
अज़ीज़ क़द्रों पे जाँ-कनी की गिरफ़्त मज़बूत हो गई है
पंतग की तरह कट चुके हैं तमाम रिश्‍ते
जो आदमी को क़रीब करते थे आदमी से
दिलों में क़ौस-ए-क़ुज़ह की अंगड़ाइयाँ जिन से टूटती थीं
न फ़र्द ही का मकाँ सलामत
न इजतिमाई वजूद ही ज़ेर साएबाँ है
कोई ख़ुदा है तो वो कहाँ है ?
कोई ख़ुदा है तो वो कहाँ है ?
मुहीब तूफ़ाँ मुहीब-तर है
पहाड़ तक रेत की तरह उड़ रहे हैं
बस एक आवाज़ गूँजती है
‘‘मुझे बचाओ मुझे बचाओ’’
मगर कहीं भी अमाँ नहीं है
जो अपनी कश्‍ती पे बच रहेगा
वही अलैहिस्सलाम होगा
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like