टूटी हुई दीवार का साया तो नही हूँ - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

5 min read · 12.4K reads

टूटी हुई दीवार का साया तो नही हूँ
मैं तेरा ही भूला हुआ वादा तो नहीं हूँ

गुज़रा था दबे पाँव जहाँ से तू शब-ए-माह
मैं ही वो तिरा बाग़-ए-तमन्ना तो नही हूँ

जिस नक़्श पे चलने की क़सम खाती है दुनिया
मैं ही वो तिरा नक़्श-ए-कफ-ए-पा तो नहीं हूँ

औरों से मिरा नाम उलझता है तो उलझे
शिकवा तुझे क्यूँ हो कि मैं तेरा तो नही हूँ

क्यूँ ख़ुद को न चाहूँ कि तिरा दिल तो नहीं मैं
क्यूँ ख़ुद को भुला दूँ कि ज़माना तो नही हूँ

तू मेरी ज़रूरत मिरी आदत तो नहीं है
महताब-ए-ज़मीं में तिरा हाला तो नही हूँ

बागो से उड़ाई हुई ख़ुश्‍बू ही सही तू
मैं निकहत-ए-बे-बाक का पर्दा तो नही हूँ

मैं अक्स-ए-गुरेजाँ तो नहीं अपनी अना का
मै तेरा ही टूटा हुआ रिश्‍ता तो नहीं हूँ

मैं आख़िरी जादू तो नही साहिर-ए-शब का
सहमा हुआ मैं सुब्ह का तारा तो नही हूँ
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like