तुझे भी जांचते अपना भी इम्तिहाँ करते - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

तुझे भी जांचते अपना भी इम्तिहाँ करते
कीं चराग़ जलाते कहीं धुआँ करते

कई थे जल्वा-ए-नायाब तुझ से पहले भी
किस आसरे पे तिरा नक़्श जावेदाँ करते

सफ़ीना डूब रहा था तो क्यूँ न याद आया
तिरी तलब तिरे अरमाँ को बादबाँ करते

मोहब्बत भी तिरी है शिकायते भी तिरी
यक़ीन तुझ पे न होता तो क्यूँ गुमाँ करते

हवा थी तेज़ जलाते रहे दिलों में चराग़
कटी है उम्र लहू अपना राएगाँ करते
 
वो बे-जहज का सफ़र था सवाद-ए-शाम न सुब्ह
कहाँ पे रूकते कहाँ याद-ए-रफ़्तगाँ करते

दयार-ए-ख़्वाब में ठहरे हिसार-ए-गुल में रहे
मगर ये ग़म ही रहा ख़ुद को शादमाँ करते
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like