तू है गर मुझ से ख़फ़ा ख़ुद से हूँ मैं भी - मज़हर इमाम

मज़हर इमाममज़हर इमाम

3 min read · 12.4K reads

तू है गर मुझ से ख़फ़ा ख़ुद से हूँ मैं भी
मुझ को पहचान कि तेरी ही अदा हूँ मैं भी

इक तुझ से ही नहीं फ़स्ल-ए-तमन्ना शादाब
वही मौसम हूँ वही आब-ओ-हवा हूँ मैं भी

मुझ को पाना हो तो हर लम्हा तलब कर न मुझे
रात के पिछले पहर माँग! दुआ हूँ मैं भी

सब्त हूँ दस्त-ए-ख़ामोशी पे हिना की सूरत
ना-षुनीदा ही सही तेरा कहा हूँ मैं भी

जाने किस सम्त चलूँ कौन से रूख़ मुड़ जाऊँ
मुझ से मत मिल कि ज़माने की हवा हूँ मैं भी

यूँ न मुरझा कि मुझे ख़ुद पे भरोसा न रहे
पिछले मौसम में तिरे साथ खिला हूँ मैं भी
मज़हर इमाम
About the poet

मज़हर इमाम

View profile & all 48 Poems / Stories

More from मज़हर इमाम

  1. अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभी - मज़हर इमाम

    अपने खोए हुए लम्हात को पाया था कभीमैं ने कुछ वक़्त तिरे साथ गुज़ारा था कभी

    12.4K reads
  2. अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँ - मज़हर इमाम

    अपने रिसते हुए ज़ख़्मो की क़बा लाया हूँज़िंदगी मेरी तरफ़ देख कि मैं आया हूँ

    12.4K reads
  3. अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखो - मज़हर इमाम

    अब भी पर्दे हैं वही पर्दा-दरी तो देखोअक़्ल का दावा-ए-बालिग़-नज़री तो देखो

    12.4K reads
  4. उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देना - मज़हर इमाम

    उस की आँखों में तमन्ना-ए-सहर रख देनासीना-ए-शब में किसी बात का डर रख देना

    12.4K reads
  5. उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहे - मज़हर इमाम

    उस को ये ज़िद है कि रह जाए बदन सर न रहेघमती जाए ज़मी और कोई मेहवर न रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like